Sunday, October 1, 2023
ई पेपर
Sunday, October 1, 2023
Home » भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को , 300 से अधिक लोगों की मौत; PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को , 300 से अधिक लोगों की मौत; PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र मार्राकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था। मोरक्को में आए भूकंप से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो एक इमारत ढहती हुई और सड़कों पर मलबा दिखाई दे रहा है। लोगों को शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और अपार्टमेंट से बाहर भागते और खाली पड़े इलाकों में इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है। लोग डरे हुए हैं और दोबारा भूकंप आने की आशंका से बाहर रह रहे हैं।

मोरक्का की मदद के लिए भारत तैयार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। पीएम मोदी नो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

इसके अलावा, न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह के दक्षिणी क्षेत्र में भी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी है। जीएफजेड के अनुसार भूकंप के झटके ग्रीनविच मिड टाइस के अनुसार आज सुबह करीब 09:09 बजे महसूस किए गए थे।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र 33.23 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 178.17 डिग्री पश्चिमी देशांतर तथा सतह से 80.3 किमी की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd