Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » सोनीपत नगर निगम कार्यालय में भूख-हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

सोनीपत नगर निगम कार्यालय में भूख-हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

सोनीपत, (नफेसिंह सैनी)। सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोनीपत नगर निगम कार्यालय पर आज से 5 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करते हुए धरना दिया और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे शहरी निकाय कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने इस दौरान नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया और 5 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। 25 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रदेश भर में क्रमिक भूख हड़ताल होगी। धरने पर बैठे फायर कमेटी के जिला प्रधान संदीप ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 11 दिन तक हड़ताल की थी। हड़ताल के बाद 29 अक्टूबर को सरकार के साथ कुछ मांगों पर सहमति बनी थी और सरकार ने मांगों को लेकर पत्र भी जारी कर दिया था।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd