नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज)- बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को वहीं उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है। वहीं अभिनेत्री के करीबी दोस्तों ने का कहना है कि ‘वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। बिदिशा का बॉयफ्रेंड अनुभाब उनको धोखा दे रहा था, बिदिशा को डेट करते-करते वह तीन और लड़कियों के साथ रिश्ते में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
|