Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन हुआ था (03 मई की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन हुआ था (03 मई की प्रमुख घटनाएं)

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत किये।

1765 – अमेरिका का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में खुला।

1837 – यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना।

1845 – चीन के कैंटर में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।

1896- भारत के राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म

1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म हरिश्चंद्र प्रदर्शित हुई।

1919- अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण जिससे ऐंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत हुई।

1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1969 – पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।

1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।

1981 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन।

1993- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।

1998- यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।

2002 – अमेरिकी मीडिया ने पाकिस्तानी शासक परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।

2006 – पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।

2006- प्रसिद्ध राजनेता प्रमोद महाजन का निधन।

2008- टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।

2008 – पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी अनिश्चित काल तक टाली गयी।

2016 – 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कार समारोह में अभिनेता मनोज कुमार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd