Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » पूर्व CM हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस नेता

पूर्व CM हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस नेता

देहरादून (उत्तम हिन्दू न्यूज): पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अचानक मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टर ने हरीश रावत को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेस नेता उनसे मिलते पहुंचे है। वहीं अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का तांता लगना शुरू हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह रामनगर हल्द्वानी के लिए निकले थे, तभी लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हरीश रावत को सीने में भारीपन और घबराहट की शिकायत हुई, पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने उनका तत्काल चेकअप किया और फिर उन्हें जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी और अस्पताल में भर्ती कर अब उनकी स्थिति सामान्य है। आपको बता दें कि पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd