Tuesday, September 26, 2023
ई पेपर
Tuesday, September 26, 2023
Home » पूर्व सीएम बताएं कर्ज डूबे हिमाचल की यह हालत किसने बनाई : सुक्खू

पूर्व सीएम बताएं कर्ज डूबे हिमाचल की यह हालत किसने बनाई : सुक्खू

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

जयराम ठाकुर राजनीतिक बयानबाजी की बजाय से प्रदेश हित में आपदा राहत के लिए पीएम के पास जाएं
नादौन/उत्तम हिन्दू न्यूज : प्रदेश कर्ज में डूबा हो। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर कर्ज चढ़ा हो। प्रदेश में 7वां पे कमीशन तो लागू कर दिया लेकिन कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ की देन दारियां नहीं दी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस बारे बताना चाहिए कि प्रदेश की यह हालत किसने बनाई है। यह बात सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सेरा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सुक्खू ने यह प्रतिक्रिया पूर्व सीएम जयराम ठाकुर द्वारा दिए गए बयान कि 9 महीनों के कार्यकाल में सरकार आगे जाने की बजाए पीछे हटी है, पर पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए दी। सीएम सुक्खू ने कहा कि विधानसभा सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है उसमें तथ्य रखिए। सरकार को अभी 9 महीने का समय हुआ है, प्राकृतिक आपदा जैसे चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। हम आपदा की राहत के लिए केन्द्र सरकार से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं और वो महज बयानबाजी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। प्रदेश में ऐसी आपदा पिछले 50 सालों में नहीं आई है। इसलिए जयराम ठाकुर मुझ पर बयानबाजी करने की अच्छा है वे पीएम व गृह मंत्री के पास जाएं। केन्द्रीय सहायता जैसे उतराखंण्ड व गुजरात को मिली है, उसी तरह हिमाचल को भी दिलाने में हमारी मदद करें। सीएम ने कहा कि जयराम जी राजनीतिक दृष्टी पर बयानबाजी करते रहते हैं यह समय राजनीति करने का नहीं हैं। आपदा से प्रभावितों की दुख को सांझा करने व उनका हरसंभव सहयोग करने का है।
बाइबं्रेट विलेज एक अच्छी योजना है, इस योजना के तहत प्रदेश को 158 करोड़ मिले हैं। कुछ योगदान हम भी करेंगे। केन्द्रीय बिजली मंत्री आए थे उन्होंने भी योगदान देने को कहा है।
सुक्खू ने दिया पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता
सीएम सुक्खू ने पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता दिया है कि वे हिमाचल आएं। हिमाचल में अब धूप खिलने लगी है। वारिश भी कम हो रही है। पर्यटन नगरियों को सडक़ों से जोड़ दिया गया है। थोडा़ बहुत जो पैच वर्क है उसको समय लगता है। देश के लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे बेफिक्र होकर हिमाचल आएं। हिमाचल सरकार उनके साथ है उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।  

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd