नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर बलास्टर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए नज़र आ रहे है।
MS Dhoni and former US President Donald Trump in a Golf Game.
– MSD, an icon, a legend….!!!! pic.twitter.com/d9o1TfHmSX
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 8, 2023
दरअसल, धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंपनेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था। धोनी के करीबी और बिजनेसमैन हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।”
|