Saturday, September 23, 2023
ई पेपर
Saturday, September 23, 2023
Home » भारतीय रंग में रंगे टॉम क्रूज-लियानार्डो जैसे हॉलीवुड स्टार्स, AI द्वारा बनाई तस्वीरें वायरल

भारतीय रंग में रंगे टॉम क्रूज-लियानार्डो जैसे हॉलीवुड स्टार्स, AI द्वारा बनाई तस्वीरें वायरल

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): सोशल मीडिया पर हॉलीवुड स्टार्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें कुछ सेलेब्स को पूजा-पाठ करते हुए भी देखा जा सकता है। भारतीय रंग में हॉलीवुड कलाकारों का अलग अंदाज फैंस को लुभा रहा है।

कियानू रीव्स ‘जॉन विक’ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं लेकिन उनका यह भारतीय अंदाज उनके किरदार से बिल्कुल जुदा है। उनके फैंस इस लुक को देखकर खासे उत्साहित हैं।

ये हैं अमेरिकन एक्टर हैरिसन फोर्ड, वे भी शायद एक बारगी इस लुक को देख धोखा खा जाएंगे।

एक बारगी देखने पर ये आपको कोई साधु नजर आएंगे लेकिन इन्हें ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि ये अमेरिका के बड़े कलाकार और निर्देशक हैं। ये अपनी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। ये हैं मोर्गन फ्रीमैन।

इन्हें तो आप देखते ही पहचान गए होंगे, ये हैं विलियम ब्रैडली, जिन्हें सब ब्रैड पिट के नाम से जानते हैं।

अमेरिकन एक्टर और रैपर विल स्मिथ खुद का यह रूप देखकर शायद चौंक जाएं। लेकिन यदि कभी वे भारतीय साधु की तरह लुक लेंगे तो निश्चित तौर पर ऐसे ही नजर आएंगे।

कभी गंगा किनारे बैठकर लियानार्डो डिकैप्रियो पूजा पाठ करेंगे तो कुछ ऐसे ही नजर आएंगे। हॉलीवुड के फेमस ‘टाइटैनिक’ एक्टर का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

टॉम क्रूज इन दिनों ‘मिशन इम्पॉ​सिबल 7’ को लेकर चर्चा में हैं लेकिन उनका यह क्यूट एआई लुक उनके फैंस को खासा लुभा रहा है। हॉलीवुड के हैंडसम स्टार का भारतीय लुक लोगों को पसंद आ रहा है।

मार्वल के सबसे पसंदीदा कैरेक्टर ‘आयरन मैन’ का यह लुक सभी को हैरान कर रहा है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर को तिलक लगाए भारतीय परिधान में देखना लोगों का अलग ही फील दे रहा है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd