Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » प्रमोशनों के मसले को लेकर जिला शिक्षा दफ्तर का घेराव कल

प्रमोशनों के मसले को लेकर जिला शिक्षा दफ्तर का घेराव कल

अमृतसर/दीपक मेहरा
एलिमेंट्री टीचर्ज यूनियन अमृतसर (रजि.) की जिला समिति और ब्लाक प्रधानों की कंपनी बाग अमृतसर में जत्थेबंदी के सूबा प्रधान हरजिन्दरपाल सिंह पन्नू तथा जिला सतबीर सिंह बोपाराए की सांझी नेतृत्व में हुई विशेष सभा में हैड्डटीचर और सैंटर हैड्डटीचर प्रमोशनों के लिए कई दिनों से जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री के साथ चल रही मीटिंगों उपरांत आज तक भी प्रमोशनों के आर्डर न होने का सख्त नोटिस लिया गया।
इस संबंधी जानकारी सांझी करते जत्थेबंदी के प्रमुख प्रचार सचिव गुरिन्दर सिंह घुक्केवाली ने बताया कि अध्यापकों के मन अंदर तरक्कियां न होने के कारण भारी रोष है। उन्होंने बताया कि एकत्रित समूह नेताओं ने फैसला लिया है कि मंगलवार 24 मई को 12 बजे जिला शिक्षा दफ्तर एलिमेंट्री में रोषमई धरना देकर दफ्तर का घेराव किया जाएगा और यदि फिर भी कोई सुनवाई न हुई तो जत्थेबंदी डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दफ़्तर की ओर रोष मार्च करेगी। उन्होंने बताया कि जिले में प्रमोशनें न होने के कारण जहां प्रमोशने लेने वाले अध्यापकों का नुक्सान हो रहा है, वहीं शिक्षा प्रबंधों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
इस मौके उपरोक्त के अलावा जतिन्दरपाल सिंह रंधावा, नवदीप सिंह, सुखदेव सिंह वेरका, परमबीर सिंह रोखे, मनजीत सिंह मन्ना, गुरप्रीत सिंह वेरका, लखविन्दर सिंह संगूआना, सरबजोत सिंह विछोआ, रवीन्द्र शर्मा, सुखजीत सिंह भकना, मनिन्दर सिंह, प्रमोद सिंह, रणजीत सिंह शाह, नवजोत सिंह लॉडा, गुरमुक्ख सिंह कौलौवाल, सुखचैन सिंह सोहियां, साहब सिंह वक्ता, बलजीत सिंह मल्ली, सुखजीत सिंह आढ़ती, लखविन्दर सिंह दहूरिया, मलकीत सिंह बल, कंवलदीप सिंह बाबा, बिक्रम सिंह मटीया, सुखजीत सिंह सुख सोही, गुरप्रीत सिंह गोपी, बख्शीश सिंह वेरका, हतिन्दरजीत सिंह लक्की, रजेश कुमार, लवप्रीत सिंह ढपईया, गुरविन्दर सिंह तलवंडी समेत ओर नेता उपस्थित थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd