Sunday, October 1, 2023
ई पेपर
Sunday, October 1, 2023
Home » सरकारी स्कूल की टीचर ने क्लासरूम में लगाया फंदा

सरकारी स्कूल की टीचर ने क्लासरूम में लगाया फंदा

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

लुधियाना (उत्तम हिन्दू न्यूज)-माछीवाड़ा साहिब स्थित गांव पंजगराई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सरकारी प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका सिमरनजीत काैर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। टीचर ने छुट्टी के बाद फंदा लगाया। टीचर के पिता मोहन सिंह ने बताया कि बेटी ETT पास थी। 1 वर्ष से गांव पंजगराई के एक सरकारी स्कूल में प्राइवेट तौर पर तैनात थी। साथ ही प्राइवेट तौर पर बीए भी कर रही थी। शनिवार को स्कूल में छुट्टी हुई। सभी बच्चे चले गए। तभी अध्यापिका ने क्लास रूम में जाकर अपने दुप्पटे से फंदा लगा लिया। शिक्षा अधिकारी के मुताबिक आत्महत्या का कारण घरेलू कलह है। सिमरनजीत काैर एक साल से प्राइवेट ताैर पर यहां पढ़ाती थी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd