Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » राज्यपाल ने बलजीत कौर का कुशलक्षेम जाना

राज्यपाल ने बलजीत कौर का कुशलक्षेम जाना

शिमला (उत्तम हिन्दू न्यूज): हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश की प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर से दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बलजीत कौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की निवासी हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के लोगों को उन पर गर्व है और उनका साहस दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की दुआएं उनके साथ सदैव रहेंगी।
गौरतलब है कि नेपाल में अन्नपूर्णा चोटी पर चढ़ाई के दौरान बलजीत कौर के लापता होने की सूचना मिली थी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd