Saturday, December 2, 2023
ई पेपर
Saturday, December 2, 2023
Home » चांगो सडक़ और नौतोड़ का मामला पीएम मोदी से उठाएंगे राज्यपाल

चांगो सडक़ और नौतोड़ का मामला पीएम मोदी से उठाएंगे राज्यपाल

किन्नौर व लाहौल-स्पिति जिला की 13 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल शुक्ल से की भेंट –
शिमला/ऊषा शर्मा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में जनजातीय क्षेत्र किन्नौर व लाहौल-स्पिति जिला की 13 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने लियो से चांगो सडक़ के निर्माण कार्य सहित इन क्षेत्रों की अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं से उन्हें अवगत करवाया। राज्यपाल ने कहा कि 11 किलोमीटर लम्बी लियो से चांगो सडक़ के निर्माण कार्य में गति लाने के लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जनजातीय क्षेत्र में नौतोड़ की बहाली तथा सीमा सडक़ संगठन को सडक़ निर्माण कार्य सौंपने बारे अवगत करवाएंगे। इस सडक़ निर्माण से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध परिवहन सुविधा प्राप्त होगी तथा पर्यटकों को भी आवागमन से सम्बन्धित समस्याओं से निजात मिलेगी। सेना व अद्र्धसैनिक बलों के लिए भी यह लाभप्रद होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में जनजातीय क्षेत्र का उनके दौरे का उद्देश्य सीमा पर तैनात सैनिकों तथा इस क्षेत्र के निवासियों की कठिनाइयों व समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। राज्यपाल ने किन्नौर तथा स्पिति घाटी के लोगों की आतिथ्य सत्कार भावना की भी सराहना की।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd