Thursday, September 21, 2023
ई पेपर
Thursday, September 21, 2023
Home » हरदीप सिंह पुरी ने गुरुनगरी में मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ

हरदीप सिंह पुरी ने गुरुनगरी में मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ

अमृतसर/दीपक मेहरा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के आह्वान पर समूचे पंजाब में शुरू किए गए मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत गुरुनगरी अमृतसर की उत्तरी विधानसभा की पंचायतों में इस अभियान की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की नेतृत्व में अमृतसर शहरी के पाँचों विधानसभा में भी इस अभियान को आरंभ कर दिया गया है। एक रूप एविन्यु के सरपंच व भाजपा जिला सचिव सुखदेव सिंह हनेरियाँ द्वारा आयोजित मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के शुभारंभ पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा, पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका, एडवोकेट राजेश हनी, सुखमिंर्द सिंह पिंटू, भाजपा देहाती जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह मन्ना, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, जिला महासचिव सलिल कपूर, मुनीश शर्मा जी, संतोख सिंह गुमटाला, रीना जेटली, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, डॉ राम चावला, कंवरवीर सिंह टोहरा, इंदर इकबाल सिंह अटवाल आदि भी उपस्थित थे। हरदीप सिंह पुरी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के संग घर-घर जाकर दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए एक कलश मिट्टी आस पास के 12 पंचायतों से एकत्रित की। इस कलश में कई शहीद परिवारों के घरों की मिट्टी भी डाली गई। इस अवसर पर हरदीप पुरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में अमृत वाटिका बनाने के लिए अमृतसर के हर बूथ हर शक्ति केन्द्र से हर घर से मिट्टी इक_ा करके दिल्ली भेजी जाएगी, जिस में हर कार्यकर्ता की अपने बूथ अपने शक्ति केंद्र अपने-अपने मंडल व वार्ड पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका के निर्माण कार्य में शहीदों के परिवारों, सामाजिक संस्थाओं सहित हर गाँव, वार्ड, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ आदि स्तर पर कार्यकत्र्ता घर-घर दस्तक देंगें और उन्हें इस मुहिम में जोड़ा जाएगा। हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा आगामी आने वाले दिनों में 4 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी और इन सभी कार्यक्रमों के लिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर इन सभी कार्यक्रमों को पहले की तरह सफल बनाने की रूपरेखा पहले से ही तैयार की जाएगी। इस अवसर पर संजीव खोसला, अनुज सिक्का, परमजीत सिंह बतरा, कपिल शर्मा, श्रुति विज, अमित अबरोल, किशोर रैना, मोनू महाजन, डॉली भाटिया, सिमरनजीत सिम्मी आदि भी उपस्थित थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd