चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल के युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने के विजन को मूर्तरूप देने के लिए 4 से 13 जून तक पंचकूला में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की तैयारियां युद्घ स्तर पर जारी हैं। इस कड़ी में देश के सभी राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के ‘शैफ-द-मिशन’ के साथ हरियाणा सरकार की ओर से खेलो इंडिया आयोजन समिति के अधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के सलाहकार व खेलो इंडिया आयोजन से निरन्तर जुड़े योगेन्द्र चौधरी ने की। बैठक में खेल विभाग के निदेशक एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज नैन व भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव रोहित भारद्वाज व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के सलाहकार व खेलो इंडिया से लम्बे समय से जुड़े रहे योगेन्द्र चौधरी ने कहा कि उन्हें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के सभी राज्यों से हरियाणा में आए ‘शैफ-द-मिशन’ का स्वागत करते हुए मुझे एक अच्छी अनुभूति का अहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि युवा जीवन के अपने रास्ते से पथभ्रष्टï न हो, इसके लिए उसे खेलों से अधिक से अधिक जोड़ा जाए तो स्वस्थ शरीर के साथ-साथ उसमें अनुशासन की भावना पैदा होती है।
|