Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » आपदा पीडि़तों के पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर हिमाचल सरकार : हर्षवर्धन

आपदा पीडि़तों के पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर हिमाचल सरकार : हर्षवर्धन

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

मंडी/राजन पुंछी : उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीडि़तों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। सरकार ने राहत व पुनर्वास कार्यो में तेजी लाने के लिए सभी उपायुक्तों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है। उद्योग मंत्री जिला आपदा राहत समिति के अध्यक्ष के नाते शुक्रवार को मंडी जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सुंदरनगर और बल्ह उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया तथा वहां पीडि़त लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा और सरकार की ओर हर तरह से मदद का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर उनके साथ रहे।
संकट के समय में सरकार साथ, सीएम खुद ले रहे जायजा
उद्योग मंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा ले रहे
मंडी में 1500 करोड़ का नुकसान
पत्रकारों से हुई बातचीत में हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अकेले मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसमें सरकारी व निजी सम्पति सम्मिलित है। वहीं जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अलग अलग हादसों में 23 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। दो हजार से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। लगभग 1200 लोगों को जिला के विभिन्न स्थानों पर 17 राहत शिविरों में ठहराया गया है, जहां सरकार ने उनके नि:शुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था की है।
95 प्रतिशत सडक़ें बहाल
उद्योग मंत्री ने कहा कि मंडी जिले में भूस्खलन के कारण बाधित सडक़ों में से 95 प्रतिशत सडक़ों पर यातायात बहाल कर लिया गया है। अब जिले में केवल 25 सडक़ें बंद हैं, वहां के लिए भी वैकल्पिक सडक़ से लोगों को आवाजाही की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा
हर्षवर्धन चौहान ने अपने दौरे में सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गए। उन्होंने वहां बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोटी में भूस्खलन से सडक़ को हुए नुकसान का जायजा लिया। राजकीय प्राथमिक और उच्च पाठशाला सोहर के साथ लगते सोहर नाले से हुए नुकसान, मंझखेतर में बाढ़ से घरों को हुई क्षति का निरीक्षण किया तथा पीडि़तों को हिम्मत देते हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने सुंदरनगर में भूस्खलन से बंद डैहर-कांगू सडक़, रोपड़ी गांव के बंगालू राम के घर को साथ लगते नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ सुंदरनगर को नाले की चैनेलाइजेशन और सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भडयाल, टिक्कर, बैहना, गलमा, मंझयाली और रिवालसर में हुए नुकसान का जायजा भी लिया। 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd