मंडी/राजन पुंछी : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक स्टाफ ने आपदा राहत कोष में सीएम को 27 लाख का चैक भेंट किया। शनिवार को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक परिवार के सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा एक दिन क वेतन दान की राशि 27 लाख का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला में सौंपा। विपदा की इस घडी में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों ने अपना एक दिन का वेतन दान कर सरकार को यथायोग्य सहयोग किया।
|