Wednesday, December 6, 2023
ई पेपर
Wednesday, December 6, 2023
Home » डोडा में भीषण हादसा, ढलान के नीचे गिरी बस…20 लोगों की माैत की आशंका

डोडा में भीषण हादसा, ढलान के नीचे गिरी बस…20 लोगों की माैत की आशंका

डोडा (उत्तम हिन्दू न्यूज)- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह 250 मीटर नीचे जा गिरी। यह हादसा डोडा जिले के अस्सार इलाके के त्रुंगाल में हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम 20 या उससे भी अधिक लोगों के मरने की आशंका है। मृतक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ”अस्सार क्षेत्र में बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद अभी जम्मू-कश्मीर के डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में ट्रांसफर किया जा रहा है। अधिक घायलों को ट्रांसफर करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की जाएगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd