जालंधर/सौरभ खन्ना : भाजपा केंद्रीय जिला महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि जी 20 निमंत्रण पत्र लिखे गए भारत शब्द से विरोधियों में अजीब घबराहट देखने को मिल रही है। भारत देश को पुरातन समय से भारत कहा जाता रहा है। बहुत से आवश्यक दस्तावेज़ों पर भारत गणराज्य जैसे शब्दों का प्रयोग होता आया है, परन्तु आज कुछ राजनीतिक दल अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारे गर्व महसूस करने वाले भारत शब्द के भी खिलाफ खड़े हैं क्योंकि जिस प्रकार उन्होने देश की जनता को गुमराह करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया था उस पर आज कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा और प्रधानमंत्री के तौर पर एक नाम सामने लाना तक मुशिकल दिखाई दे रहा है। चंदन ने कहा कि भारत केवल एक नाम नहीं हैं यह एक अहसास है जिस पर हमें यह कहने पर बहुत गर्व महसूस होता है कि हम भारतीय हैं। भाजपा नेता ईंजी. चंदन ने विपक्ष के इस रवैये पर बहुत दुख जताया और कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर भारत शब्द से इतनी नफरत है तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम इंडिया जोड़ो यात्रा रख लेते परन्तु तब तो कांग्रेस अपने मुखिया राहुल को री-लॉनच करने के लिए भारत और भारतीयों का सहारा ले रही थी। चंदन ने कहा कि भारत हमारी शान है और हमारी पहचान है और हमें नाज है भारतीय होने पर और हम हमेशा कहते रहेंगे जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता।
|