Monday, June 5, 2023
ई पेपर
Monday, June 5, 2023
Home » जल्द भारत को मिलेंगे दुनिया के एकमात्र डेक-आधारित रडार निगरानी Ka-31 हेलीकॉप्टर्स, रूस करेगा Delivery

जल्द भारत को मिलेंगे दुनिया के एकमात्र डेक-आधारित रडार निगरानी Ka-31 हेलीकॉप्टर्स, रूस करेगा Delivery

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): जल्द ही भारत को दुनिया का एकमात्र डेक-आधारित रडार निगरानी Ka-31 हेलीकॉप्टर्स मिलने वाले है। इसकी जानकारी रूसी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखेयेव ने शुक्रवार को हेलीरूस-2022 हेलीकॉप्टर शो में दी। उन्होंने बताया कि रूस कामोव Ka-31 डेक-आधारित रडार पिकेट हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी पर भारत के साथ काम करना जारी रखा हुआ है।

Indian Navy Kamov 31 Helicopters, Know All Details And Information Here -  हवा में कामोव-31 बनेगा भारतीय नौसेना की आंख, दुश्मन पर सटीक निशाना लगाने  में है माहिर - Amar Ujala Hindi News Live

 

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट मुताबिक मिखेयेव ने कहा है कि कामोव Ka-31 को लेकर भारत के साथ काम जारी है। Ka-31 का कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है और यह दुनिया का एकमात्र डेक-आधारित रडार निगरानी हेलीकॉप्टर है। यह हवा और समुद्र की स्थिति को नियंत्रित करने और आर्थिक क्षेत्रों और जल क्षेत्रों की निगरानी के कार्यों का पूरी तरह से मुकाबला करता है।

इससे पहले 17 मई को एक रक्षा मैगजीन ने भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया था कि भारत ने 10 Ka-31 हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पर रूस के साथ बातचीत स्थगित कर दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध और डिलीवरी पर अनिश्चितता के कारण भी यह फैसला लिया गया था।

रूस का बड़ा फैसला, भारत को जल्द मिलेंगे Ka-31 हेलीकॉप्टर्स, जानें खासियत |  Russia's big decision, India will soon get Ka-31 helicopters, know the  specialty | रूस का बड़ा फैसला ...

बता दें कि भारत और रूस ने मई 2019 में Ka-31 हेलीकॉप्टर को लेकर एक समझौता किया था। इसके तहत भारत रूस से 10 Ka-31 हेलीकॉप्टर खरीदने वाला था। टास की रिपोर्ट बताती है कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण बातचीत बाधित हुई थी जो कि फरवरी 2022 में फिर से शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टरों के एक बैच की कीमत 520 मिलियन डॉलर होगी। बता दें कि भारतीय नौसेना मौजूदा वक्त में 2003-2015 में रूस से खरीदे गए 14 Ka-31 हेलीकॉप्टरों का संचालन करती है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd