Tuesday, September 26, 2023
ई पेपर
Tuesday, September 26, 2023
Home » आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था  (17 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था  (17 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB
नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
 
1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
 
1737 – जॉर्ज-अगस्त विश्वविद्यालय गौटिंगेन में खोला गया।
 
1761 – कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
 
1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
 
1787 – फिलाडेल्फिया में संवैधानिक सम्मेलन द्वारा अमेरिका का संविधान अपनाया गया।
 
1809 – रूस और स्वीडन के बीच हामिना की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
 
1828 – जापान के क्यूशू में आये भयानक तूफान से लगभग 10,000 लोग मारे गए।
 
1871 – मोंट कैनिस रेलवे सुरंग स्विट्जरलैंड में खोला गया।
 
1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
 
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
 
1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
 
1949 – दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
 
1950 – भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ।
 
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
 
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
 
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
 
1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।
 
1984 – ब्रायन मुलरनी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
 
1988 – ग्रीष्मकालीन ओलंपिक दक्षिण कोरिया के सोल में आयोजित किया गया।
 
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
 
2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरुआत।
 
2016 – न्यूयॉर्क के चेल्सी में विस्फोट से 29 लोग घायल हुए।
GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd