कांग्रेस के अग्रणी ट्रेड यूनियन संगठन में चल रहा विवाद समाप्त –
सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई कमेटी की जांच पर हुआ फैसला –
जी. संजीवा रेड्डी हैं इंटक के असली राष्ट्रीय प्रधान –
बद्दी/राणा : राष्ट्रीय स्तर व हिमाचल प्रदेश मेें दो-दो इंटकों को लेकर चल रहा विवाद पर विराम लगा दिया गया है। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने इस मामले की विस्तृत जांच बिठाई थी कि हमारे अग्रणी संगठन में यह चल क्या रहा है। सतस्त जांच के बाद राष्ट्रीय स्तर पर संजीवा रेड्डी इंटक के अधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वहीं हिमाचल के प्रधान हरदीप सिंह बावा हैं। सोनिया ने कहा कि दो-दो मजदूर कांग्रेस होने से हमारे मजदूर विंग में यह स्थिति छिछालेदार स्थिति पैदा कर रहा था। सोनिया गांधी द्वारा करवाई गई जांच के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि हरदीप सिंह बावा ही आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के असली अध्यक्ष हैं। और आज के बाद हिमाचल में उनके अलावा कोई भी व्यक्ति या संस्था इंटक का नाम का प्रयोग नहीं करेगा और अगर करता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राज्य महामंत्री कांग्रेस संगठन ने इसकी सूचना उमेश कुमार शर्मा महासचिव इंटक हिमाचल प्रदेश को भेज कर तमाम स्थिति स्पष्ट कर दी है।
|