Thursday, March 28, 2024
ई पेपर
Thursday, March 28, 2024
Home » जरूरतमंदों की मदद करना ही पंजाबियत है : हरभजन सिंह ईटीओ

जरूरतमंदों की मदद करना ही पंजाबियत है : हरभजन सिंह ईटीओ

जंडियाला गुरु/उत्तम हिन्दू न्यूज
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तरसिक्का में जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के सामूहिक आनंदकारज के समय नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही पंजाबियत है। सबका भला मांगना और भले के लिए खुद आगे आना, यह पंजाबियों के हिस्से में आया है। उन्होंने गुरुद्वारा अमरगढ़ साहिब गांव तरसिक्का के मुखिया बाबा अजायब सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के चलते हमारा समाज कायम है। उन्होंने बाबा जी को अपने द्वारा हर तरह का सहयोग करने का भरोसा दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जरूरतमंद लोगों के लिए शिक्षा और सेहत की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इस मौके पर बाबा बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह, रमेश अवस्थी, विशाल शर्मा और गुरबिंदर सिंह हाजिर थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd