चंडीगढ़/धरणी : हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने बताया है कि हरियाणा सरकार अब जेलों में बंद कैदियों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए प्रयास कर रही है ताकि उन पर लोगों का भरोसा बढ़े। इसके लिए जेल सुधारों की दिशा में अनूठी पहल करते हुए प्रदेश में 11 स्थानों पर जेलों की जमीन पर पैट्रोल पम्प खोलने का प्रस्ताव है और इसकी शुरुआत 31 मई को कुरुक्षेत्र में जेल फिलिंग स्टेशन खोलकर की जा रही है।
यह जानकारी चौधरी रणजीत सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दी।
एक प्रश्न के उत्तर में चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि इन जेल फिलिंग स्टेशनों के लिए पहले जेलर द्वारा कैदियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी और इसके साथ उनके कार्य व्यवहार के आधार पर ड्यूटी रोटेट की जाएगी। कुरुक्षेत्र में जेल फिलिंग स्टेशन के कार्य प्रदर्शन के बाद 10 अन्य स्थानों पर जेल फिलिंग स्टेशन खोले जाएंगे जिनमें अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, झÓजर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, जींद तथा हिसार में दो स्थान शामिल हैं।
चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य कैदियों को भी आम समाज का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि जब लोग इन फिलिंग स्टेशनों पर तेल भरवाने आएंगे तो देखेंगे कि कैदी भी आम जनमानस की तरह कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कैदियों को भी संदेश देना है कि वे भी अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।
राजधानी के बढ़ते शहरीकरण कारण बिजली की बढ़ी मांग
प्रदेश में बिजली की उपलब्धतता के बारे पूछे गए प्रश्न में बताया कि गर्मी के बावजूद 1 मई के बाद शहरी क्षेत्र में कोई कट नहीं लगा जबकि औद्योगिक क्षेत्र तकनीकी कारणों के चलते कुछ कट लगाने पड़ते हैं।
चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बढ़ते शहरीकरण व औद्योगिकीकरण के कारण बिजली की मांग बढ़ी है।
29 को होने वाली रैली में 50 हजार से अधिक लोग लेंगे भाग : बिजली मंत्री
सिरसा के ओढां में 29 मई को होने वाली रैली के बारे पूछे जाने पर बिजली मंत्री ने कहा कि इस रैली में 50000 से अधिक लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि वे 1962 से देखते आ रहे हैं कि अक्सर मई-जून में ही राजनीतिक रैलियां Óयादा की जाती हैं क्योंकि इस दौरान किसानों के पास भी खेती का कार्य कम होता है, जबकि शहरी लोग दिन में अपने-अपने काम-धंधों में व्यस्त होते हैं। उन्होंने कहा वैसे तो ओढां डबवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह भाजपा की प्रगति रैली है। सरकार में मंत्री होने के नाते वे भी इस रैली में भाग लेंगे।
|