Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » सिद्धू और मजीठिया को हराने वाली विधायक जीवन जोत कौर को मिली जान से मारने की धमकी

सिद्धू और मजीठिया को हराने वाली विधायक जीवन जोत कौर को मिली जान से मारने की धमकी

अमृतसर(उत्तम हिन्दू न्यूज)- शिरोमणी अकाली दल के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को हराने वाली आम आदमी पार्टी की विधायक जीवन जोत कौर को जान से मारने की धमकी मिली है।

जानकारी के अनुसार उन्हें ये धमकी इंटरनेट द्वारा दी गई है। फेसबुक पर महिला विधायक के खिलाफ भद्दी शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक ने डीजीपी वीके भांवरा और सीपी अरुणपाल सिंह को शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद छेहरटा स्थित नारायणगढ़ के पेराडाइज कालोनी निवासी सिकंदर सिंह के खिलाफ आइटी एक्ट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज किया है।

महिला विधायक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली थी कि सिकंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर आइडी बनाई है। आरोपित अपनी आइडी के जरिए उसपर भद्दी और अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। उसकी कार्यशैली पर भी टिप्पणियां कर रहा है। इस बाबत उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd