Friday, September 22, 2023
ई पेपर
Friday, September 22, 2023
Home » Karnataka Election Result: शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर; कांग्रेस ने पार किया 100 का आंकड़ा

Karnataka Election Result: शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर; कांग्रेस ने पार किया 100 का आंकड़ा

बेंगलुरू (उत्तम हिन्दू न्यूज): कर्नाटक के शुरुआती रुझान राज्य भर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम: निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस, भाजपा से आगे है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार निकलती दिख रही है। पार्टी 116 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को 85 सीटों पर बढ़त है। वहीं जेडीएस 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं और बहुमत का आकड़ा 113 है। शीर्ष नेताओं – राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई शिग्गांव से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया वरुणा से आगे हैं, डीके शिवकुमार कनकपुरा से आगे हैं।

बता दें कि 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd