Monday, September 25, 2023
ई पेपर
Monday, September 25, 2023
Home » कृष्ण नगर वार्ड हो सैनाटाइज, कसाईखाना के कामगारों को मिले रोजगार : भाजपा

कृष्ण नगर वार्ड हो सैनाटाइज, कसाईखाना के कामगारों को मिले रोजगार : भाजपा

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

सार्वजनिक माफी मांगे महापौर, जनता के मुद्दे उठाने को दें मौका : बिट्टू –
नगर निगम सडक़े खोले, पानी की निकासी पर करे काम : धर –
शिमला/ऊषा शर्मा : भाजपा शिमला मंडल ने मंडल अध्यक्ष सुनील धर की अध्यक्षता में एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिमला मंडल के पदाधिकारी एवं नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने अपनी मांगे आयुक्त के समक्ष राखी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार से नगर निगम के पिछले हाउस में महापौर ने भाजपा के कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद बिट्टू पाना से व्यवहार किया, वह निंदनीय है इसके लिए उनका सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
महापौर को ध्यान रखना चाहिए कि कृष्णा नगर के पार्षद एक दलित नेता है और अगर उनके साथ नियंत्रित भाषण में बात नहीं की जाए तो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत अधिनियम के भाग 5 की धारा 3 लागू होती है। कृष्णा नगर में कसाईख़ाना गिरने के बाद है जो वहां पर बकरी और मुर्गी मारे हैं, उनकी सफाई में तेजी से कार्य नहीं हो पा रहा है जिसके कारण लोगों में महामारी का भय फैला है। भाजपा ने मांग रखी है कि इस वार्ड की पूरी सफाई होनी चाहिए और वार्ड सेनीटाइज भी होना चाहिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील घर ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में शिमला शहर की जनता को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और नगर निगम शिमला को शहर के सभी रास्ते खोलने पर युद्ध स्तर पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला को पानी की निकासी को लेकर विशेष नीति बननी चाहिए। सडक़ों के पास जो पेड़ गिरे है उनको हटाना चाहिए।
भाजपा पार्षद बिट्टू पाना ने कहा कि महापौर ने हाउस में जब चुने हुए प्रत्याशियों को बोलने का मौका नहीं दिया तो आम जनता को क्या मौका देंगे। जनप्रतिनिधि जनता के काम करवाने आते हैं और अगर उन कामों को वह नगर निगम एवं महापौर के समक्ष नहीं रखेंगे तो काम कहां से होंगे।
उन्होंने कहा कि क़साईख़ाना गिर गया, 50 लोग वहां पर नौकरी करते थे उनके बारे में भी नगर निगम को सूचना चाहिए जितने भी लोग जिनके घर टूट गए हैं, उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भूमि प्रदान करनी चाहिए।
इस अवसर पर सुदीप महाजन,रमा ठाकुर, गगन लखनपाल, सुशील चौहान,हरि मितल, विजय चौहान, पिंकी गोयल, किमी सूद,शैली शर्मा, अनूप वैद,जय लाल ,तरुण राणा,सुरेश शर्मा,किशोर पार्षद बिट्टू पाना, आशा शर्मा, निशा,कल्याण धीमान, कमलेश मेहता उपस्थित रहें।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd