Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाहीः मलबे में दबने से 17 लोगों की मौत

बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाहीः मलबे में दबने से 17 लोगों की मौत

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

कांगो (उत्तम हिन्दू न्यूज): अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर पश्चिमी इलाके में बारिश के बाद लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची है। लैंडस्लाइड के बाद मलबे में दबने से 17 लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की भी आशंका है। राहत बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे हुआ है। यहां पहाड़ के नीचे लोगों के घर बने थे। लैंड स्लाइड के बाद पहाड़ का मलबा लोगों के घरों पर आ गिरा, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।

अधिकारियों के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ के मलबे में कई घर जमींदोज हो गए हैं। गवर्नर सीजर लिंबाया म्बांगीसा ने कहा कि मलबे को हटाने और किसी भी जीवित बचे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। गवर्नर ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रांत में तीन दिनों के शोक की घोषणा की।

बता दें कि इससे पहले मई में भी अफ्रीकी देश कांगो में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने जमकर तबाही मचाई थी। उस दौरान 176 लोगों की मौत की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में बारिश के बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। इसकी वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में अचानक से बाढ़ आ गई थी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd