Sunday, June 4, 2023
ई पेपर
Sunday, June 4, 2023
Home » आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू

आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू

नयी दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि मानवता को आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लेना चाहिए।

नायडू ने शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि वैश्विक शांति और मानवता के लिए आतंकवाद गंभीर खतरा है। इसके कारण दुनिया भर में अनेक निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

उन्होंने कहा, “आज आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ रहे हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान को सादर नमन करता हूं। एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि आसपास की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें। समाज में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द की भावना को दृढ़ करें।”

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd