Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » मनप्रीत बादल पर सीएम भगवंत मान ने कसा तंज, बोले-शेखियां मारने वाले अब कानून के शिंकजे से बचने के लिए हाथ-पैर मार रहे

मनप्रीत बादल पर सीएम भगवंत मान ने कसा तंज, बोले-शेखियां मारने वाले अब कानून के शिंकजे से बचने के लिए हाथ-पैर मार रहे

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तंज़ कसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि लोगों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले अब कानून के शिकंजे से बचने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। आज यहाँ से जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सच बोलने और सच पर पहरा देने में बहुत फर्क होता है। उन्होंने कहा कि पहले यह नेता अक्सर कहा करते थे कि उनके खि़लाफ़ जोभी कार्यवाही होगी, वह उसका सामना करेंगे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब कानूनी कार्यवाही के डर से यह नेता गिरफ़्तार होने के अंदेशे ज़ाहिर करके कानूनी सुरक्षा माँग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पाखंडी नेताओं ने हमेशा लच्छेदार भाषणों से लोगों को मूर्ख बनाया। उन्होंने कहा कि लोक सेवा की आड़ में इन नेताओं ने राज्य के खजाने को लूटा, जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को अपने गुनाहों का हिसाब देना पड़ेगा और सरकार के खजाने का एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री को ईमानदारी और सादगी के बड़े दावे करने की बजाय कानूनी कार्यवाही का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूचा पंजाब पूर्व वित्त मंत्री के बुरे कारनामों से भली- भाँति वाकिफ़ है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल का लम्बे समय तक वित्त मंत्री होते हुए लोगों का खजाना लूटने वाले लोगों के साथ साँठ-गाँठ रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मनप्रीत के वित्त मंत्री होते हुए लोगों के कल्याण के लिए खजाने खाली होते थे, परन्तु कुछ लोगों को सरकार के खजाने के पैसों की अंधी लूट की छूट थी।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd