Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » सस्ती दवाइयां मुहैया करवाने के लिए राज्य भर में खोले जाएंगे मैडीकल स्टोर : डा. ओबराय

सस्ती दवाइयां मुहैया करवाने के लिए राज्य भर में खोले जाएंगे मैडीकल स्टोर : डा. ओबराय

तरनतारन/विवेक गुप्ता
मानवता की सेवा को समर्पित सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डा. एसपी सिंह ओबराय ने चीफ खालसा दीवान सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे विद्यालय, अस्पताल और भाई वीर सिंह वृद्ध घर के अलावा सन्नी ओबराय लैब का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ट्रस्ट द्वारा राज्य भर में जहां लैब्स खोली जा रही हैं, वहीं आने वाले दिनों में मैडीकल स्टोर भी खोले जाएंगे ताकि लोगों को सस्ते दाम पर दवाइयां मुहैया करवाई जा सकें।
डा. एसपी सिंह ओबराय ने अमृतसर के विधायक व चीफ खालसा दीवान कमेटी के अध्यक्ष डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर के साथ चीफ खालसा दीवान सोसायटी की ओर से चलाए जाते भाई वीर सिंह वृद्धाश्रम व विद्यालय अस्पताल का निरीक्षण करते कहा कि बुजुर्गों की संभाल के साथ सेहत प्रति सेवाएं देना सबसे बड़ा पुण्य होता है। सिविल अस्पताल के सामने खोली गई सन्नी ओबराय लेब व डायग्नोस्टिक सेंटर बाबत जानकारी देते हुए डा. एसपी सिंह ओबराय ने कहा कि आम तौर पर 60 से 80 प्रतिशत लोग अपना इसलिए इलाज नहीं करवा पाते कि उनको महंगे दाम पर मैडीकल टैस्ट करवाने पड़ते है। इसीलिए राज्य भर में सस्ते दामों पर लेब्स की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं होनाहार विद्यार्थियों को वजीफा, दिव्यांगों, विधवाओं और अन्य योग्य परिवारों को पैंशन की सुविधा भी ट्रस्ट द्वारा दी जाती है। इस अवसर पर सतनाम सिंह निज्जर, मंजीत सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, तेजिंदरपाल सिंह, जीत सिंह सर्राफ, परमजीत सिंह आहूजा ने डा. एसपी सिंह ओबराय का स्वागत किया। सन्नी लेब पर ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस धुन्ना, मनप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह सिद्धू, धर्मबीर सिंह मल्हार, केपी गिल, अमृतपाल सिंह जौड़ा, रंजीत सिंह राणा, विशाल सूद, इंद्रप्रीत सिंह धामी, गुरप्रीत सिंह पनगोटा ने डा. ओबराय को सम्मानित किया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd