Wednesday, May 31, 2023
ई पेपर
Wednesday, May 31, 2023
Home » विधायक कोटली अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहुंचें भोगपुर

विधायक कोटली अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहुंचें भोगपुर

भोगपुर/अजय शर्मा टोनी : आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली गत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। छुट्टी मिलने के बाद वे आज नगर कौंसल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सुखीजा के भोगपुर स्थित आवास पहुंचे और वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर सुखविंदर कोटली ने कहा कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और कुछ ही दिनों में वह पहले की तरह लोगों की सेवा में लग जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र की पूरी टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। इस मौके पर युवा सरपंच सतनाम सिंह साबी मोगा, महिंदर सिंह सिंहबी, परमिंदर सिंह मल्ही, जसबीर सिंह सैनी, संतोष कौर पार्षद, मुनीश कुमार पार्षद, नंबरदार पवन डल्ली, जतिंदरपाल सिंह बिट्टू, गुरविंदर सिंह जंडीर, रणदीप सिंह राणा प्रधान आदमपुर, संदीप ब्यास ग्राम , मलकीत सिंह लाली निजामदीनपुर, पार्षद जसपाल सिंह, सोनू सुखीजा, सरपंच सुखविंदर सिंह पतियाल आदि उपस्थित थे।   

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd