Friday, June 2, 2023
ई पेपर
Friday, June 2, 2023
Home » पंजाब से मूंगी खरीदेगी मोदी सरकार

पंजाब से मूंगी खरीदेगी मोदी सरकार

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कुछ दिन पहले मूंगी पर एमएसपी देने की गारंटी दी गई थी। इसी संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया था। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले किसानों को मूंगी पर एमएसपी की गारंटी दी थी। हमारे पत्र के बाद केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों के माध्यम से पंजाब से एमएसपी पर मूंगी खरीदने के लिए तैयार हो गई है। पंजाब के किसान भाइयों की तरफ से हम केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं।

उल्लेखनीय है कि रबी और खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों गेहूं और धान की खरीद में पंजाब देश में पहले स्थान पर है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अनुसार खरीफ मार्केटिंग सीजन 2021-22 में अब तक देश भर में 760 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसमें से सबसे अधिक करीब 187 लाख मीट्रिक टन अकेले पंजाब से खरीदा गया है। इसके बदले वहां के किसानों को 36707 करोड़ रुपये एमएसपी के रूप में मिले हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd