Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): पोकरबाजी पर आयोजित देश की प्रतिष्ठित पोकर सीरीज, नेशनल पोकर सीरीज इंडिया (एनपीएस) 2023 के तीसरे संस्‍करण का काफी उत्साहवर्धक और जोशीले अंदाज में समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में देशभर के पोकर के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आए। उन्होंने 18 दिन की क़ड़ी मेहनत के बाद यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया। ये तीनों भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्‍तर पर लासवेगास में होने वाली पोकरबाजी की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस कड़ी प्रतियोगिता में, बिहार के दरभंगा में रहने वाले विक्रम मिश्रा विजेता बनकर उभरे। उन्होंने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर मेडल लीडरबोर्ड पर 40 पॉइंट दर्ज किए। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हरियाणा के अनिर्बन दास और उत्तरप्रदेश के अब्दुल अजीज अंसारी में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अनिर्बन ने अंसारी को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी का फैसला खेल में शामिल खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर हुआ।

2023 में हुई प्रतियोगिता में कुल 107 टूर्नामेंट हुए जिसमें खिलाड़ियों की भागीदारी के मामले में पिछले सभी रेकॉर्ड टूट गए। 2022 में इस टूर्नामेंट में 96 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जबकि 2023 में इस प्रतियोगिता में 1.25 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की। देश भर के खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता में भागीदारी के बीच दिल्ली के खिलाड़ियों ने 55 मेडल जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र ने 51 मेडल के साथ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश ने 45 मेडल जीते, जबकि हरियाणा ने 32 मेडल जीतकर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर कब्जा किया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd