Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को लिया आड़े हाथ, CM मान को बताया अखबारी मुख्यमंत्री

नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को लिया आड़े हाथ, CM मान को बताया अखबारी मुख्यमंत्री

जालंधर (हेमंत कुमार) : कांग्रेस के तेजतर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि ठेकेदारी सिस्टम चला रहा है तथा ठेकेदारों के नीचे दबकर रह गई है भगवंत मान सरकार। जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा उतारी गई उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी के संदर्भ में कहा कि जालंधर के दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी प्रोफेसर करमजीत कौर चौधरी की क्रेडिबिलिटी के आधार पर उक्त लोकसभा उपचुनाव में जीत तय है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि चौधरी परिवार की बात करें तो चौधरी परिवार कांग्रेस का नीव पत्थर है। चौधरी परिवार ने कई पीढि़यों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। इसलिए चौधरी परिवार से आने वाली कांग्रेस की उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी का कोई सानी नहीं है।

चौधरी परिवार ने सदा ही लोकतंत्र की लड़ाई बढ़-चढक़र लड़ी है तथा आगे भी करमजीत कौर चौधरी तथा विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। चौधरी परिवार ने कितने ही चुनाव कांग्रेस पार्टी को जीत कर दिए हैं फिर चाहे वे लोकसभा के चुनाव हो या फिर विधानसभा के चुनाव हो। कांग्रेस पार्टी चौधरी परिवार के पार्टी के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को कभी भुला नहीं सकती। इसलिए शहर की जनता लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार की साख को मध्य नजर रखते हुए वोटिंग करेंगे तथा करमजीत कौर निश्चित तौर पर विजयी होंगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान जो सदा कांग्रेसी नेताओं पर उंगलियां उठाते थे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव दौरान आम आदमी पार्टी की स्थिति कुछ इस तरह की हो गई की मुख्यमंत्री को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उन्हीं कांग्रेसी नेताओं में से किसी एक नेता को जालंधर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाकर उतारना पड़ा। इससे स्पष्ट है कि आज प्रदेश में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं की क्या स्थिति है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बदलाव के नाम पर झूठ बेचने की राजनीति में माहिर है आप पार्टी के नेता। उन्होंने भगवंत मान को अखबारी मुख्यमंत्री बताया और कहा कि प्रदेश को तो आज ठेकेदार चला रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने कहा कि चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जो 10 घोषणाएं की थी। आज केजरीवाल सरकार उक्त घोषणाओं को पूर्ण करने में असफल सिद्ध हुए हैं।

राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की बात करें तो पंजाब में माफिया का राज है। प्रदेश को ठेकेदार चला रहे हैं। 50000 करोड़ रुपए पंजाब के खजाने में लाने की बात करने वाले आज पंजाब वासियों को फ्री बिजली केंद्र सरकार से 25000 करोड़ का कर्ज उठा कर दे रहे हैं। रेत की 3 सैकड़े कि ट्राली 3700 में बेचने की बात करने वाले आज उक्त ट्राली 15000 की बेच रहे हैं। एक्साइज कॉरपोरेशन बनाए जाने की बात करने वाले ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करने में असफल हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रदेश की जनता को फ्री बिजली देने की बात कहने वाले भगवंत मान यह बताए की पेट्रोल पर चुपके से 2 रुपए टैक्स किसने बढ़ाया है। मुख्यमंत्री बताएं किए प्रदेश की जनता से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप में कितना टैक्स वसूला जा रहा है। जनता अच्छी तरह से प्रदेश और केंद्र की सांठगांठ को समझ रही। इस मौके पूर्व मंत्री महिंदर सिंह केपी तथा लोकसभा उपचुनाव की उमीदवार करमजीत कौर चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd