Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, 11 जवान शहीद

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, 11 जवान शहीद

दंतेवाड़ा (उत्तम हिन्दू न्यूज)-छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में 11 जवान शहीद हो गए। यह विस्फोट तब हुआ जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के वाहन को लेकर सैन्य वाहन गुजर रहा था, तभी IED विस्फोट हुआ। यह विस्फोट नक्सलियों द्वारा किया गया है। हमले के बाद नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़ हो गई जोकि खबर लिखे जाने तक जारी थी। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ नक्सली भी घायल हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd