Saturday, September 23, 2023
ई पेपर
Saturday, September 23, 2023
Home » एनआईओएस की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू

एनआईओएस की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज)-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अधिसूचित किया है कि सत्र के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 सितंबर से शुरू हो गई हैं। अक्टूबर 2023 सत्र के वरिष्ठ माध्यमिक और माध्यमिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा (थ्योरी) 3 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के क्षेत्रीय एनआईओएस केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक एस महेंद्रन ने कहा कि इस सत्र की दसवीं और बारहवीं कक्षा की थ्योरी परीक्षा देश भर में चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और 8 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज 16 सितंबर 2023 से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेंगी। छात्रों को एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने चुने हुए विषयों के लिए दिनों की पहचान करने के लिए विस्तृत डेट-शीट की जांच करने की सलाह दी जाती है। इस बार 10वीं और 12वीं के 19375 छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें चंडीगढ़ से 2870, हरियाणा से 13043 और पंजाब से 3462 छात्र शामिल हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुल 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक दोनों स्तरों पर, परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी और व्यक्तिगत पेपर की अवधि के आधार पर 4:30, 5:00 या 6:00 बजे तक जारी रहेंगी। विस्तृत जानकारी और डेट शीट आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट छात्र पोर्टल: https://sdmis.nios.ac.in/ पर देखी जा सकती है। इसके इलावा परीक्षा सम्बंधी किसी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 91- 9478402915 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd