Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » खन्ना में एनआरआई महिला की हत्या, दीवार पर हत्यारे ने जेठ के नाम के साथ लिखा…कत्ल कर दिया है

खन्ना में एनआरआई महिला की हत्या, दीवार पर हत्यारे ने जेठ के नाम के साथ लिखा…कत्ल कर दिया है

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

खन्ना (उत्तम हिन्दू न्यूज)-खन्ना के पायल में एक महिला के जघन्य कत्ल की वारदात सामने आई है। महिला NRI थी। उसका पति इटली में रहता है जबकि दो बेटे हैं जोकि अलग-अलग देशों में रहते हैं। एक बेटा कनाडा व दूसरा पुर्तगाल में रहता है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बेसमेंट से मिला। मृतका का नाम रंजीत कौर है। हत्या के बाद कातिल ने महिला के फोन से विदेश में बैठे उसके पति और बेटे को फोन पर धमकियां भी दीं।

यही नहीं, घर की दीवार पर महिला के जेठ का नाम लिखकर नीचे लिखा गया कत्ल कर दिया है….। महिला से 2 दिनों से किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था। महिला का जेठ इस समय जेल में है। रंजीत कौर का फोन भी कातिल साथ ले गया था। जिसका सिम बंद कर दिया गया। वाईफाई से वाट्सऐप पर रंजीत कौर के पति और बेटे को फोन पर धमकियां दी गईं। उन्हें कहा गया कि रंजीत कौर का मर्डर करवा दिया गया है। अंतिम संस्कार बताओ कब करना है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd