Saturday, September 23, 2023
ई पेपर
Saturday, September 23, 2023
Home » आज ही के दिन हिन्दी फिल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ था (आठ सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन हिन्दी फिल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ था (आठ सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय विश्व इतिहास में आठ सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:-

1320- गाजी मलिक दिल्ली का सुलतान बना।

1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत।

1926- महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।

1933- हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म।

1933- गाजी बिन फैसल इराक का राजा बना।

1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।

1943- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1960- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।

1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।

1966- लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।

1967- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए 1967 में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

1991- मैसेडोनिया गणराज्य को आजादी मिली।

2002- नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला।

2006- महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव बम धमाके हुये।

2008- अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।

2016- नासा ने ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स लॉन्च किया।

2019- प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।

2020- हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन।

2020- तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd