Wednesday, December 6, 2023
ई पेपर
Wednesday, December 6, 2023
Home » आज ही के दिन शहीद करतार सिंह सराभा को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी (16 नवंबर की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन शहीद करतार सिंह सराभा को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी (16 नवंबर की प्रमुख घटनाएं)

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारत एवं विश्व इतिहास में 16 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1776 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिकी क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।

1840 – न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।

1846 – उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्‍म हुआ।

1893- एनी बेसेंट तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंची।

1907 – ओकलाहोमा को अमेरिका के 46वें राज्य के रुप में मान्यता।

1915-  स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा को लाहौर जेल में फांसी दी गई।

1916 – रूस के ला सतान्या क्षेत्र स्थित कारखाने में बारूदी विस्फोट से 1000 लाेगों की मौत।

1933 – ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलयो वर्गास ने स्वंय को तानाशाह घोषित किया।

1938- अल्‍बर्ट होफमैन ने शोध के दौरान लाइर्सेजिक एसिड डाई इथाइलएमाइड(एलएसडी) ड्रग का आविष्कार किया।

1962 – कुवैत में संविधान को अंगीकार किया गया।

1973 – बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्‍म हुआ।

2003 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने एफसी बार्सिलोना की तरफ से अपना पहला मैच खेला।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd