Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » आज ही के दिन भारत में डाक टिकट का प्रचलन प्रारंभ हुआ था (01 अक्टूबर की प्रमुख घटना)

आज ही के दिन भारत में डाक टिकट का प्रचलन प्रारंभ हुआ था (01 अक्टूबर की प्रमुख घटना)

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1854-भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1919-हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 01 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।

1919-मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार का जन्म

1949-चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।

1951-जी.एम.सी. बालायोगी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का जन्म

1953-आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960-नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1967-भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978-लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढाकर 18 और लड़कों का 18 से बढाकर 21 वर्ष किया गया।

1996-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

2000-सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।

2001-मनीष नरवाल भारत के पैरा निशानेबाज़ का जन्म हैं।

2002-एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

2003-नदियों को जोड़ने के संबंध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।

2005-इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।

2006-इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd