Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » एक-दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, उदयपुर में शाही अंदाज में रचाई शादी

एक-दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, उदयपुर में शाही अंदाज में रचाई शादी

उदयपुर (उत्तम हिन्दू न्यूज): अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवार, करीबी दोस्तों और राजनीति से जुड़ी मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में शादी रचाई है। कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी का कार्ड सामने आया था, जिसके बाद से दोनों सुर्खियों में आ गए थे।

दोनों ने उदयपुर के खूबसूरत लीला पैलेस को अपने वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हुईं और फिर 24 सिंतबर को 6 बजे के आसपास दोनों ने शादी की। बता दें, लगभग 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी हुई। उसके बाद वो लेक पैलेस से नाव पर सवार होकर परिणीति को लाने बारात लेकर निकले और लीला पैलेस पहुंचे। लीला पैलेस में शादी के सारे कार्यक्रम पूरे हुए और फिर दोनों सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए।

गौरतलब है कि परिणीति बॉलीवुड की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं, जबकि दूसरी तरफ राजनीति में राघव चड्ढा की अपनी अलग पहचान है। ऐेसे में इस शादी में दोनों ही क्षेत्रों के लोगों ने शिरकत की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, सानिया मिर्जा, बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा समेत और भी कई लोग इस शादी का हिस्सा रहे।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के चाहने वाले भी उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब जब दोनों एक दूज के हो चुके हैं तो सोशल मीडिया पर चाहने वालों की तरफ से दोनों को मुबारबाद मिल रही हैं।

राघव चड्ढा करीब 3:15 बजे बारात लेकर लीला पैलेस के लिए रवाना हुए थे। वहीं फिर लीला पैलेस पहुंचने के बाद जयमाला और फेरे हुए और दोनों एक दूसरे के हो गए। हालांकि अभी तक दोनों तक दोनों की शादी की तस्वीर सामने नहीं आई है। फैंस को दोनों की फोटो का इंतजार है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd