Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » सड़क किनारे बैठे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

सड़क किनारे बैठे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर/भोपाल (उत्तम हिन्दू न्यूज): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मांगलिक कार्य में शामिल होकर मुरैना वापस जाने के लिए सड़क किनारे बैठे लोगों को एक वाहन ने रौंद दिया, इस हादसे में पांचों की जान गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Five people died in road accident, relatives made a ruckus, collector  announced compensation | Gwalior News : तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनीं पांच  जिंदगी, खुशियां मातम में बदली, सीएम ने जताया ...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना के उत्तमपुरा गांव का एक परिवार ग्वालियर के सिरौली गांव में फलदान कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। बुधवार की रात को कार्यक्रम था और गुरुवार को अपने घर को वापस लौटने के लिए सिरौली से निकले थे। वे जब बड़ागांव पहुंचे तो वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने सभी को रौंद दिया। बताया गया है कि इस हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। यह सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

MP: ग्वालियर में बड़ा गांव हाइवे पर सड़क हादसे में पति पत्नी और तीन बच्चाें  की माैत शादी समाराेह में शामिल हाेने आए थे - MP: Husband wife and three  children died

इस हादसे पर मुख्यमंत्री चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, ग्वालियर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में मुरैना के एक ही परिवार के पांच लोगों के असमय काल कलवित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमात्मा परिवारजनों को इस अपार दु:ख से उबरने हेतु सम्बल प्रदान करे।

इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और जाम लगा रहे लोगों को मनाने की कोशिश की।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd