Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » ‘The Kerala Story’ पर सियासी जंग, UP में टैक्स फ्री हुई फिल्म- ममता ने किया था बैन

‘The Kerala Story’ पर सियासी जंग, UP में टैक्स फ्री हुई फिल्म- ममता ने किया था बैन

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘The Kerala Story’ को भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यह जानकारी दी है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भी फिल्म को कर मुक्त कर दिया था। 5 मई को रिलीज हुई फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।

मंगलवार को सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘The Kerala Story’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी।’ खास बात है कि फिल्म रिलीज के बाद से अपने सब्जेक्ट के चलते काफी विवादों में रही है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत कई बड़ी पार्टियां इसपर सवाल उठा चुकी हैं।

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को लेकर कहा था कि यह, ‘लव जिहाद, धार्मांतरण और आतंकवाद की साजिश का पर्दाफाश करती है।’ उन्होंने ट्वीट किया था, ‘यह फिल्म धर्मांतरण का डरावना चेहरा उजागर करती है। यह दिखाती है कि कैसे बेटियों को लव जिहाद के जाल में फंसाकर बर्बाद किया जा रहा है। यह फिल्म आतंकवाद की डिजाइन का भी खुलासा करती है। यह हमें जागरूक बनाती है।’

इधर, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार ने सोमवार को दे केरल स्टोरी पर बैन लगाने का फैसला किया था। सीएम बनर्जी ने मुख्य सचिव को यह सुनिश्चि करने के लिए कहा था कि फिल्म को सभी पर्दों से हटा लिया जाए। उन्होंने कहा था कि यह फैसला ‘बंगाल में शांति बनाए रखने’ के लिए लिया गया है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd