Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » बच्चों की पढ़ाई खराब न हो, को लेकर प्रतिभा सिंह ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

बच्चों की पढ़ाई खराब न हो, को लेकर प्रतिभा सिंह ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

मंडी/राजन पुंछी : भूस्खनल से क्षतिग्रस्त स्कूलों के तुरन्त पुनर्निनिर्माण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और सांसद प्रतिभा सिंह ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से बाढ़ और भूस्खनल से क्षतिग्रस्त स्कूलों के तुरन्त पुनर्निनिर्माण का आग्रह किया है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। जानकारी देते हुए सांसद प्रतिभा सिंह के मीडिया प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि सांसद प्रतिभा सिंह ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित मंडी संसदीय क्षेत्र के सुन्दरनगर, बल्ह, नाचन, द्रंग और सरकाघाट विधानसभाओं का व्यापक दौरा किया था। दौरे के दौरान वह प्रभावितों से मिलीं थीं। बाढ़ प्रभावितों ने उन्हें बताया कि स्कूलों के क्षतिग्रस्त होने से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिमला पहुंचने पर शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर नाचन विधानसभा स्थापित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवीदढ़, सुन्दरनगर विधानसभा का सीनियर सकैंडरी स्कूल जड़ोल, द्रंग विधानसभा के दो स्कूल थलौट और कटौला, सरकाघाट विधानसभा के दो स्कूल भढवार और सरकाघाट तथा बल्ह विधानसभा का सीनियर सकैंडरी स्कूल रजवारी के पुनर्निर्माण करने का आग्रह किया है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd