Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » आज ही के दिन प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था (04 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था (04 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय और विश्व इतिहास में 04 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1665 : मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।
1781 : स्पेन के निवासियों ने लॉस एंजिल्स की स्थापना की।
1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।
1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन।1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं।
1999 : ईस्ट तिमोर में सम्पन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2008 : केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया।
2012: पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलवाया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd