जालंधर/हेमंत कुमार : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आयोजित खेडां वतन पंजाब दीया सीजन-2 के तहत खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए विधायक शीतल अंगुराल ने आज जिले के स्टेट स्पोर्टस स्कूल का दौरा किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को दिए जा रहे भोजन का जायजा लिया और उनके साथ खाना खाया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेडां वतन पंजाब दीया सीजन-2 के माध्यम से खिलाडिय़ों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक अच्छा मंच मिला है, जिससे यह उभरते खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे।
इस अवसर पर उनके साथ नोडल अधिकारी उमेश शर्मा, ब्लॉक प्रभारी बिक्रमजीत सिंह, कोच सरबजीत सिंह हैप्पी, अमरीक सिंह, बलदीप सिंह और डी.पी. अश्वनी भी मौजूद थे।
आज हुए ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
फुटबॉल अंडर-17 लडक़ों में स्कीलर फुटबॉल एकेडमी ने पहला और एमजीएन पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल अंडर-17 लडक़ों के मुकाबले में स्टेट स्पोट्र्स स्कूल जालंधर ने पहला, श्री गुरु अर्जन देव जी पब्लिक स्कूल करतारपुर ने दूसरा और यूनाइटेड क्रिश्चियन स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रस्साकशी अंडर-17 लडक़ों के मुकाबले में माता गुजरी खालसा मार्डन सीनियर सकैंडरी स्कूल बाबू लाभ सिंह नगर ने पहला और सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती दानिशमंदा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में सीनियर हाई स्कूल बुलंदरपुर ने पहला और स्कूल ऑफ एमिनेंस भारगो कैंप जालंधर ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो- खो अंडर-17 लडक़ों की प्रतियोगिता में उग्गी चिट्टी स्कूल (लडक़े) ने पहला स्थान, स्पोट्र्स स्कूल ने दूसरा स्थान और सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती मि_ू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो-खो अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल आदर्श नगर ने प्रथम, देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती नौ ने दूसरा तथा सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती मि_ू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
|