अजमेर(उत्तम हिन्दू न्यूज)- राजस्थान में अजमेर मूल की रिया राघानी ने 21 घंटे में 21000 शब्द लिखने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। अजमेर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रिया राघानी ने बताया कि 21 जुलाई 2023 को उत्तरप्रदेश में मथुरा के वृंदावन स्थित गोपीघाट पर लगातार 21 घंटों तक कृष्ण और राधा की महिमा पर 21000 से ज्यादा हस्तलिखित शब्द लिखकर ..हावर्ड वर्ल्ड रेकॉर्ड.. बनाया है।
उन्होंने अपनी हस्तलिखित संकलन को पत्रकारों को दिखाया, जिसमें राधा-कृष्ण से जुड़ी बातों को लिखा गया है। हस्तलिखित संकलन में ..ओखल की लीला.. एवं ..ओम की महिमा.. का भी उल्लेख है। उन्होंने बताया कि ईश्वरीय प्रेरणा से ही ये सम्भव हुआ है। वह इस्कॉन की अनुयायी हैं और समय-समय पर महात्माओं, आश्रमों तथा मंदिरों में आना जाना रहा है। वहीं के आध्यात्म से प्रेरित होकर ज्ञान के माध्यम से राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हो गई। वे इस तरह की रचनाओं के माध्यम से राधा-कृष्ण की भक्तिमय रचनाओं के जरिए समाज में जागरूकता लाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। इनमें ..जीत के 18 अध्याय.. काफी लोकप्रिय रही है। पत्रकार वार्ता में रिया राघानी ने हावर्ड वर्ल्ड रेकार्ड के प्रमाणपत्र तथा मेडल भी प्रदर्शित किया।
|