Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » राजा सिंह मल्होत्रा बने भाजपा सदर मंडल के वाइस प्रेसिडेंट

राजा सिंह मल्होत्रा बने भाजपा सदर मंडल के वाइस प्रेसिडेंट

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

काबिलियत, सूझबूझ और अनुभव के चलते पार्टी ने सौंपा यह पद-
मंडी/राजन पुंछी : राजा सिंह मल्होत्रा भाजपा सदर मंडल के वाइस प्रेसिडेंट बन गए है। राजा सिंह मल्होत्रा की काबिलियत, सूझबूझ और अनुभव को देखते हुए सदर मंडल भाजपा ने उन्हें उपरोक्त पद का दायित्व सौंपा है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदर मंडल भाजपा के अध्यक्ष मुनीष कपूर ने राजा सिंह मल्होत्रा की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राजा सिंह मल्होत्रा भाजपा सदर मंडल के वाइस प्रेसिडेंट बनने से सदर भाजपा को और मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहने वाले भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता को राजा सिंह मल्होत्रा ने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सदर विधायक अनिल शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व पार्टी ने उन्हें सौंपा है वे उसका बखूवी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। सदर मंडल में पार्टी पहले से मजबूत है लेकिन इसे और मजबूती दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। बूथ स्तर के अलावा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले हर व्यक्ति तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। राजा सिंह मल्होत्रा ने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरू की थी। छात्र राजनीति के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और दो बार मंडी संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रहे। इसके अलावा राजा सिंह मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश हॉकी एसोएिशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष और मंडी जिला अध्यक्ष सहित सर्राफ स्वर्णकार एसोसिशन मंडी के प्रेस सचिव का दायित्व भी निभा रहे हैं। राजा सिंह मल्होत्रा ने सोच के नाम से इन्होंने एक संस्था बनाई है जो लोगों की सेवा का कार्य करती है। प्रदेश में हाल ही में जो आपदा आई उस दौरान भी इस संस्था के माध्यम से इन्होंने लोगों की बहुत ज्यादा मदद की है। 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd