Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » आज ही के दिन आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ था (30 मई की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ था (30 मई की प्रमुख घटनाएं)

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू।

1539 – स्पेन के अन्वेषक हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।

1606 – सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन।

1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1778 – महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन।

1826 – पहले हिंदी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू।

1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना।

1919 – गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।

1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1955 – देश में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का निधन।

1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।

1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।

1981 – बंगलादेश के संस्थापक जिया उर रहमान एवं उनके परिवार की हत्या।

1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।

1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।

1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत।

2000 – आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन।

2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2012 – ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।

2013 – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd