Sunday, June 4, 2023
ई पेपर
Sunday, June 4, 2023
Home » 29 मई को श्री महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे रामनाथ कोविंद

29 मई को श्री महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे रामनाथ कोविंद

भोपाल (उत्तम हिन्दू न्यूज): राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद मध्यप्रदेश के उज्जैन में 29 मई को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन अर्चन करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्री कोविंद भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में हो रहे विस्तार कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। वे पूर्वान्ह 11:30 पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचेंगे तथा वहाँ से दोपहर 12:40 पर रवाना होंगे।

राज्य शासन की भगवान महाकालेश्वर मन्दिर परिसर विस्तार योजना तेज गति से आकार ले रही है। मन्दिर परिसर का क्षेत्रफल अब बढ़कर 20 हेक्टेयर हो गया है। प्रथम चरण की योजना में 310 करोड़ रूपये की लागत से दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं को और अधिक विस्तार दिया जा रहा है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd